Skip to content

लिफ्ट देने के बहाने आदिवासी महिला से छेड़छाड़, दो आरोपी गिरफ्तार

साल्हेवारा/केसीजी । जिले की साल्हेवारा पुलिस ने अनुसूचित जनजाति की महिला से छेड़छाड़ के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, आरोपियों ने महिला को लिफ्ट देने के बहाने मोटरसाइकिल पर बैठाया और सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ अभद्रता एवं छेड़छाड़ की पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय पीड़िता ने 10 जून 2026 को थाना साल्हेवारा में लिखित शिकायत दर्ज कराई,शिकायत में बताया गया कि 8 जून को वह मनरेगा कार्य में फोटो खिंचवाने के लिए चूल्हा खोदरा जंगल तालाब की ओर पैदल जा रही थी,रास्ते में ग्राम देवपुराघाट निवासी सिरताज खान अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से पहुंचा और उसे गंतव्य तक छोड़ने की बात कहकर वाहन में बैठा लिया,आरोप है कि दोपहर करीब 3:15 बजे बांधाटोला स्थित प्रतीप तिलगाम के खेत के पास दोनों युवकों ने मोटरसाइकिल रोक दी

और महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगे,महिला के विरोध और शोर मचाने पर दोनों आरोपी मोटरसाइकिल छोड़कर जंगल की ओर भाग गए,पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना साल्हेवारा में अपराध क्रमांक 20/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74, 75(2), 3(5) तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1)(11) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया,वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की जांच के दौरान सिरताज खान और रितेश मारकंडे को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया,पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक CG 08 W 1488 भी जब्त कर ली है, आरोपी रितेश मारकंडे की पहचान परेड कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष कराई गई,पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने सिरताज खान (29 वर्ष) पिता मुनीम खान तथा रितेश मारकंडे (18 वर्ष 9 माह) पिता संतोष मारकंडे, दोनों निवासी देवपुराघाट, थाना साल्हेवारा, जिला केसीजी को विधिवत गिरफ्तार कर 13 जून 2026 को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

ख़बर शेयर करें: