Skip to content

मोदी सरकार के 12 साल: गिरिराज सिंह ने गिनाईं उपलब्धियां, कांग्रेस पर साधा निशाना



रायपुर। केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर राजधानी रायपुर में आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा,इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को देश के विकास का आधार बताया,गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस हर योजना का श्रेय लेने की कोशिश करती है, लेकिन देश की जनता अब समझ चुकी है, कि कौन सिर्फ बातें करता है और कौन जमीन पर काम करता है,उन्होंने कहा कि देशहित और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में जो भी आवश्यक निर्णय होंगे।

मोदी सरकार उन्हें लगातार लागू करती रहेगी,केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोगों को देश में हो रहे सकारात्मक बदलाव दिखाई नहीं देते, ऐसे लोगों को अब “चश्मा बदलने” की जरूरत है, उन्होंने कहा कि पहले गरीबी हटाने के केवल नारे लगाए जाते थे, जबकि आज सरकार सीधे गरीबों के बैंक खातों तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है,उन्होंने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसलिए समर्थन और स्नेह दे रही है, क्योंकि लोगों को विकास और बदलाव का अंतर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

गिरिराज सिंह ने पुराने राजनीतिक नारों का जिक्र करते हुए कहा कि एक समय “गरीबी हटाओ” जैसे नारे लगाए जाते थे, लेकिन आज सरकार योजनाओं के माध्यम से वास्तविक बदलाव ला रही है,आर्थिक क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पहले बैंकिंग सुविधाओं की पहुंच सीमित थी, जबकि आज बैंक लिंकेज 22 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच चुका है, वित्तीय समावेशन और विभिन्न सरकारी योजनाओं के कारण आम लोगों की बचत बढ़ी है, और वे अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए निवेश और बचत कर रहे हैं,गिरिराज सिंह ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने केवल योजनाओं की घोषणा नहीं देखी, बल्कि बदलाव को महसूस किया है,यही कारण है कि भारत आज तेजी से विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है,कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्हें जनहितकारी बताया।

ख़बर शेयर करें: