Skip to content

13 जुलाई से शुरू होगा, छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र, 17 जुलाई तक चलेंगी 5 बैठकें

नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का दशम सत्र आगामी 13 जुलाई 2026 से शुरू होगा, छत्तीसगढ़ की षष्ठम् विधानसभा का यह सत्र सोमवार, 13 जुलाई से प्रारंभ होकर शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 तक आयोजित किया जाएगा,विधानसभा सचिवालय से जारी जानकारी के अनुसार, पांच दिवसीय इस सत्र में कुल 5 बैठकें आयोजित होंगी,सत्र के दौरान वित्तीय कार्यों के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण शासकीय कार्यों का भी संपादन किया जाएगा।



मानसून सत्र को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से भी विशेष महत्व माना जा रहा है, सत्र में विभिन्न विभागों से जुड़े मुद्दों, योजनाओं तथा जनहित के विषयों पर चर्चा होने की संभावना है, इसके अलावा सरकार द्वारा विभिन्न विधायी एवं वित्तीय प्रस्ताव भी सदन में प्रस्तुत किए जा सकते हैं,विधानसभा सत्र की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक व्यवस्थाएं शुरू कर दी गई हैं,पांच दिनों तक चलने वाले इस सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच विभिन्न मुद्दों पर चर्चा और बहस देखने को मिल सकती है।

ख़बर शेयर करें: