Skip to content

राहुल गांधी आएंगे, छत्तीसगढ़, 21 से 30 जून तक कांग्रेस का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए बड़ा अभियान शुरू करने जा रही है, प्रदेश में 21 जून से 30 जून तक 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कांग्रेस के जिला एवं शहर अध्यक्षों को संगठनात्मक प्रशिक्षण दिया जाएगा,इस प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के शामिल होने की जानकारी सामने आई है,कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन)के.सी.वेणुगोपाल की ओर से जारी पत्र में नवनियुक्त जिला एवं शहर कांग्रेस अध्यक्षों को प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है, शिविर का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाना तथा पार्टी पदाधिकारियों को संगठनात्मक कार्यों की बेहतर समझ प्रदान करना है।



बताया जा रहा है कि रायपुर में आयोजित होने वाले इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क और आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर मार्गदर्शन देंगे। नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को संगठन संचालन और नेतृत्व से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा,कांग्रेस के इस प्रशिक्षण शिविर को आगामी चुनावी तैयारियों और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। राहुल गांधी की संभावित मौजूदगी को लेकर कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह का माहौल है।

ख़बर शेयर करें: