Skip to content

25 वर्षों बाद बायो बैच 2001 का सिल्वर जुबली रीयूनियन संपन्न,पूर्व विद्यार्थियों ने ताजा कीं पुरानी यादें, गुरुजनों का किया सम्मान

रायगढ़। सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बायो बैच 2001 के पूर्व छात्र-छात्राओं का 25 वर्ष पूर्ण होने, पर आयोजित सिल्वर जुबली रीयूनियन समारोह उत्साह, आत्मीयता और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर से हुई, जहां पूर्व विद्यार्थियों ने अपने छात्र जीवन की मधुर स्मृतियों को पुनर्जीवित करते हुए सरस्वती वंदना की तथा अपनी पुरानी कक्षाओं, प्रांगण और उन स्थानों का भ्रमण किया, जहां से उनके सपनों और सफलताओं की यात्रा प्रारंभ हुई थी,इस अवसर पर पूर्व विद्यार्थियों ने अपनी मातृसंस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए, गुरुजनों का सम्मान किया और विद्यालय की बालवाटिका को स्मृति-चिह्न स्वरूप उपहार भेंट किया, सभी ने स्वीकार किया कि विद्यालय से प्राप्त शिक्षा, संस्कार, अनुशासन और मार्गदर्शन ने उनके व्यक्तित्व निर्माण तथा जीवन में सफलता हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।



विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाएं दे रहे हैं पूर्व विद्यार्थी

बायो बैच 2001 के अनेक विद्यार्थी आज चिकित्सा, शिक्षा, प्रशासन, उद्योग, बैंकिंग, रेलवे और व्यवसाय जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में डॉ. जितेन्द्र कुमार नायक मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में एसोसिएट प्रोफेसर एवं धन्वंतरी हेल्थ केयर के निदेशक, डॉ. राकेश कुमार पटेल एमडी (मेडिसिन) विशेषज्ञ, डॉ. हर्षवर्धन मेहर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर तथा डॉ. अखिलेश कुमार बंजारे जिला स्तरीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभारी अधिकारी के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।,इसके अलावा डॉ. अमित आशीष तिर्की, डॉ. अभिषेक शर्मा, डॉ. भूपेन्द्र पटेल, डॉ. कुलकेश राठौर, डॉ. जितेन्द्र तिवारी, डॉ. अंकिता श्रीवास्तव, डॉ. सीताराम पटेल, डॉ. चन्द्रशेखर साहू, हरीश नायक, नव कुमार और दीपशिखा भी स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान दे रहे हैं,शिक्षा के क्षेत्र में रजनी दुबे, तरुण पटेल, लकेश्वर जटवर, अंजू पैंकरा, बुलबुल जायसवाल, सीमा सांवरिया और सुधा ठाकुर नई पीढ़ी के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं,वहीं प्रशासनिक एवं तकनीकी क्षेत्र में सूरज सिदार मुख्य नगर पालिका अधिकारी, रीतेश यादव उप अभियंता तथा अजय चौधरी कृषि विस्तार अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं,उद्योग एवं ऊर्जा क्षेत्र में प्रेम श्रीवास, सनत कुमार नायक, तारिक अनवर और विपिन साहू प्रतिष्ठित पदों पर सेवाएं दे रहे हैं,बैंकिंग क्षेत्र में सौरभ दुबे भारतीय स्टेट बैंक में चीफ मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं, व्यवसाय एवं उद्यमिता के क्षेत्र में सौरभ गुप्ता, विजय अग्रवाल, वतन दुबे, श्रीकांत नागदे, अर्पण भार्गव एवं अधिवक्ता कावेरी सफलतापूर्वक अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं, जबकि धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर रेलवे विभाग में कार्यरत हैं।



दोहे और श्लोक के माध्यम से व्यक्त की गुरुजनों के प्रति श्रद्धा

कार्यक्रम में पूर्व विद्यार्थियों ने गुरुजनों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए प्रसिद्ध दोहे और श्लोक को याद किया—

“गुरु गोविंद दोऊ खड़े, काके लागूं पांय।
बलिहारी गुरु आपने, गोविंद दियो बताय॥”

“विद्या ददाति विनयं, विनयाद्याति पात्रताम्।
पात्रतात् धनमाप्नोति, धनाद्धर्मं ततः सुखम्॥”



जिंदल रीजेंसी होटल में हुआ भव्य रीयूनियन समारोह

विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के पश्चात सभी पूर्व छात्र-छात्राएं जिंदल रीजेंसी होटल में एकत्रित हुए, जहां परिचय सत्र, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, मनोरंजक गतिविधियां एवं सामूहिक भोज का आयोजन किया गया,वर्षों बाद मिले सहपाठियों ने पुरानी यादों को साझा करते हुए मित्रता के अटूट बंधन को और मजबूत किया,समारोह के अंत में सभी पूर्व विद्यार्थियों ने विद्यालय की उन्नति, वर्तमान विद्यार्थियों के मार्गदर्शन तथा सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों में निरंतर सहयोग देने का संकल्प लिया। रीयूनियन ने यह संदेश दिया कि समय भले ही बीत जाए, लेकिन विद्यालय से जुड़ी यादें, संस्कार और मित्रता सदैव जीवंत रहती हैं।

“मंज़िलें अलग हैं, लेकिन यादें एक हैं… और दोस्ती आज भी वैसी ही है।”

ख़बर शेयर करें: