
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने आज दिल्ली के ऐतिहासिक जंतर-मंतर पर शिक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं के खिलाफ शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया, पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के नेतृत्व में सैकड़ों से हजारों युवा, छात्र और समर्थक जुटे, जिन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

प्रदर्शन सुबह करीब 10 बजे शुरू हुआ और शाम 5 बजे तक चला। प्रदर्शनकारियों ने NEET-UG 2026 पेपर लीक, CUET, CBSE अंकन व्यवस्था और अन्य परीक्षाओं में गड़बड़ियों का मुद्दा उठाया,कई युवा कॉकरोच मास्क पहनकर आए, जो इस आंदोलन का प्रतीक बन गया है, उन्होंने पारदर्शी परीक्षा प्रक्रिया, युवाओं के रोजगार और शिक्षा सुधार की मांग की।


अभिजीत दीपके अमेरिका से दिल्ली पहुंचे और सीधे जंतर-मंतर पहुंचकर प्रदर्शन की अगुवाई की,उन्होंने शिक्षा मंत्री को 7 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर इस्तीफा नहीं दिया, गया तो पूरे देश में बड़े आंदोलन होंगे, अगले शनिवार (13 जून) को फिर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया गया।

दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर भारी तैनाती की थी। कुछ लोगों को निवारक हिरासत में लिया गया, लेकिन प्रदर्शन मुख्य रूप से शांतिपूर्ण रहा,Sonam Wangchuk जैसे कार्यकर्ताओं ने भी समर्थन जताया।


CJP, जो शुरुआत में सोशल मीडिया पर व्यंग्यात्मक आंदोलन के रूप में उभरा, अब युवाओं (Gen-Z) का बड़ा प्लेटफॉर्म बनता दिख रहा है, आलोचक इसे विपक्षी दलों से जोड़ रहे हैं, जबकि समर्थक इसे शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर जागरूकता का प्रयास बता रहे हैं।


यह प्रदर्शन परीक्षा घोटालों से प्रभावित लाखों छात्रों की नाराजगी को सड़क पर उतारने वाला पहला बड़ा ऑफलाइन आंदोलन माना जा रहा है, सरकार की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।





