Skip to content

महंगाई से जूझ रही जनता पर सफाई यूज़र चार्ज का अतिरिक्त बोझ, निर्णय पर पुनर्विचार की मांग :- मीत यादव

खैरागढ़ / केसीजी। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच आम जनता को एक और आर्थिक बोझ का सामना करना पड़ रहा है, नगर निगम द्वारा लगाए गए सफाई यूज़र चार्ज को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है, महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों का कहना है कि बढ़ते खर्चों के बीच यह नया शुल्क उनकी परेशानियों को और बढ़ाने वाला है,इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए युवा कांग्रेस नेता मीत यादव ने कहा कि आम जनता पहले से ही बढ़ती महंगाई के कारण आर्थिक संकट का सामना कर रही है, ऐसे समय में सफाई यूज़र चार्ज लागू करना जनहित के विपरीत निर्णय है, उन्होंने कहा कि सरकार और नगर निगम को आम नागरिकों की स्थिति को समझते हुए,इस फैसले पर गंभीरता से पुनर्विचार करना चाहिए।



मीत यादव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे लोगों का घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है,ऐसे में नए कर और शुल्क लगाकर जनता पर अतिरिक्त बोझ डालना उचित नहीं है,उन्होंने मांग की कि आम नागरिकों को राहत देने के लिए सफाई यूज़र चार्ज को वापस लेने अथवा इसमें आवश्यक संशोधन करने पर विचार किया जाए।



वहीं स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सीमित आय और बढ़ती महंगाई के बीच घर का खर्च चलाना पहले ही मुश्किल हो गया है,ऐसे में नए शुल्कों के कारण आर्थिक दबाव और बढ़ रहा है, लोगों ने निगम प्रशासन से इस निर्णय पर पुनर्विचार कर आम जनता को राहत देने की मांग की है।

रिपोर्टर : राशिद जमाल सिद्दीकी

ख़बर शेयर करें: