Skip to content

मौसम विभाग की चेतावनी: छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट, 5 दिन सतर्क रहने की सलाह

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक से पहले ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है,मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के अधिकांश हिस्सों में आगामी पांच दिनों तक आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है, मौसम विभाग ने कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी करते हुए लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है,मौसम विभाग के अनुसार 4 जून से प्रदेश में वर्षा गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है, कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ गरज-चमक की स्थिति बन सकती है,इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है,मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 5 और 6 जून को भी मौसम का यही रुख बना रहेगा, कई जिलों में घने बादल छाने, गरज-चमक और वज्रपात की घटनाएं होने की आशंका है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।



इन जिलों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह

मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों के लिए विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

पिछले 24 घंटे का मौसम

प्रदेश के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश दर्ज की गई।,उत्तरी छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में धूलभरी आंधी और बिजली चमकने की घटनाएं देखने को मिलीं, हालांकि तापमान में कोई विशेष बदलाव दर्ज नहीं किया गया।



तापमान की स्थिति

राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जिससे उमस का असर बना रह सकता है,मौसम विभाग ने नागरिकों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने, पेड़ों के नीचे शरण न लेने तथा बिजली चमकने के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

ख़बर शेयर करें: