Skip to content

डायल 112 की तत्परता से टला बड़ा नुकसान, पांच मवेशियों को सुरक्षित निकाला गया

गंडई/पंडरिया। थाना गंडई क्षेत्र के टिकरीपारा में एक घर के कोठे में लगी आग के दौरान डायल 112 के जवान की तत्परता और साहसिक प्रयास से पांच मवेशियों की जान बच गई, घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने पुलिस जवान की सराहना करते हुए उनकी कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की है,पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 9 जून की रात लगभग 10:50 बजे डायल 112 को सूचना प्राप्त हुई, कि टिकरीपारा निवासी सुकालु यादव के घर में आग लग गई है, आग तेजी से फैलने के कारण कोठे में बंधे मवेशी उसकी चपेट में आ गए थे, और बाहर निकलने में असमर्थ थे।



सूचना मिलते ही डायल 112 में तैनात आरक्षक भूपेन्द्र नेताम तत्काल मौके पर पहुंचे,उन्होंने ग्रामीणों की मदद से साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए,आग के बीच फंसे पांचों मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाला। साथ ही आग पर नियंत्रण पाने के प्रयासों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई,समय रहते की गई, इस कार्रवाई से सभी मवेशियों की जान बच गई, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरक्षक भूपेन्द्र नेताम की त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदनशीलता की सराहना की मामले में थाना गंडई में आगजनी क्रमांक 13/2026 दर्ज कर लिया गया है। आग लगने के कारणों की जांच जारी है। :::
रिपोर्टर राशीद जमाल सिद्दीकी

ख़बर शेयर करें: