Skip to content

योजनाओं का मिला लाभ: गंडई के लोक कल्याण मेले में हितग्राहियों को ऋण राशि के चेक वितरित

गंडई/पंडरिया/ केसीजी । प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना (पीएम स्वनिधि) के अंतर्गत नगर पंचायत गंडई के सभा कक्ष में 11 जून को स्वनिधि महोत्सव एवं लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया,कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित हुआ, जिसका उद्देश्य पथ विक्रेताओं, शहरी गरीबों एवं असंगठित श्रमिकों को वित्तीय समावेश, डिजिटल सशक्तिकरण तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ना था।



महोत्सव में नगर पंचायत अध्यक्ष लाल टारकेश्वर शाह खुसरो, पार्षदगण, आम नागरिक एवं बड़ी संख्या में स्ट्रीट वेंडर उपस्थित रहे,इस दौरान बैंक के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को ऋण राशि के चेक वितरित किए गए।



कार्यक्रम में रविश कुमार जंघेल को योजना की प्रथम किस्त के रूप में 15 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया,वहीं लक्ष्मीबाई मरकाम, हेमंत कुमार सेन एवं खिलेश देवांगन को द्वितीय किस्त के तहत 25-25 हजार रुपये के चेक बैंक ऑफ महाराष्ट्र की गंडई शाखा द्वारा वितरित किए गए।



इस अवसर पर मिशन मैनेजर मोरिस जॉर्ज, मुख्यमंत्री कार्यालय गंडई के अविनाश देवांगन तथा जिला अग्रणी बैंक खैरागढ़ के चतुर सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे,जनप्रतिनिधियों ने हितग्राहियों को ऋण की किश्तें समय पर जमा करने के लिए प्रेरित करते हुए, कहा कि नियमित भुगतान करने पर वे आगामी ऋण किस्तों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर योजना का अधिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

रिपोर्टर : राशिद जमाल सिद्दीकी

ख़बर शेयर करें: