Skip to content

बलौदाबाजार में शराब दुकानों की ओवररेटिंग पर बड़ी कार्रवाई, 4 आबकारी अधिकारी निलंबित, 8 को नोटिस

बलौदाबाजार/रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में शराब दुकानों में निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर शराब बिक्री (ओवररेटिंग) की लगातार मिल रही,शिकायतों के बाद आबकारी विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है, आबकारी आयुक्त पी.एस. एल्मा के निर्देश पर चार आबकारी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जबकि आठ अन्य अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है,जानकारी के अनुसार, 28 मई 2026 को बलौदाबाजार जिले की एक कम्पोजिट मदिरा दुकान का औचक निरीक्षण किया गया था, निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि शराब की बिक्री निर्धारित दर से अधिक कीमत पर की जा रही थी, मामले को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने जांच कराई, जिसमें संबंधित अधिकारियों की लापरवाही और निगरानी में कमी उजागर हुई,जांच रिपोर्ट के आधार पर विभाग ने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए।

चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया है, वहीं आठ अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर निर्धारित समय सीमा के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं,विभाग ने स्पष्ट किया है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर आगे और कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी,आबकारी आयुक्त पी.एस. एल्मा ने कहा कि राज्य में शराब बिक्री व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखना और निर्धारित दरों का पालन सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता है, किसी भी प्रकार की अनियमितता, ओवररेटिंग अथवा अवैध वसूली को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,इस कार्रवाई को सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का हिस्सा माना जा रहा है, साथ ही सभी जिला आबकारी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निगरानी रखने तथा ऐसी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

ख़बर शेयर करें: