Skip to content

मानपुर नाका दौजरी के जंगल में भीषण आग, लाखों की बेशकीमती सागौन लकड़ी जलकर खाक

गंडई/ पंडरिया/ केसीजी । गंडई वनांचल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मानपुर नाका दौजरी के जंगल में भीषण आग लगने से लाखों रुपये मूल्य की बेशकीमती सागौन (सैगोन) की लकड़ी एवं वन संपदा जलकर नष्ट हो गई, आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया,प्राप्त जानकारी के अनुसार जंगल में अचानक आग भड़क उठी, जो सूखी पत्तियों और तेज हवाओं के कारण तेजी से फैलती चली गई, आग की ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं का घना गुबार कई किलोमीटर दूर से देखा गया, आग की चपेट में आने से वन विभाग की बहुमूल्य सागौन लकड़ी और कई पेड़ पूरी तरह जलकर राख हो गए हैं,प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक इस घटना से लाखों रुपये की क्षति हुई है।



वन क्षेत्र में लगी इस आग से केवल वन संपदा ही नहीं, बल्कि वहां रहने वाले वन्यजीवों और दुर्लभ जड़ी-बूटियों पर भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। आशंका जताई जा रही है कि कई छोटे वन्यजीव आग की चपेट में आकर झुलस गए होंगे। पर्यावरण प्रेमियों ने इस घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए आग पर शीघ्र नियंत्रण और नुकसान का आकलन करने की मांग की हैं,स्थानीय सूत्रों के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, वन विभाग के अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं, आग बुझाने और जंगल को सुरक्षित करने के लिए आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं,वन विभाग द्वारा आगजनी के वास्तविक कारणों और हुए,नुकसान का विस्तृत आंकलन किए जाने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

रिपोर्टर : राशिद जमाल सिद्दीकी

ख़बर शेयर करें: