गंडई/पंडरिया/केसीजी । जिला कांग्रेस कमेटी केसीजी के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गंडई द्वारा स्थानीय विश्राम गृह में गुरुवार शाम 5 बजे पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय विद्याचरण शुक्ल की पुण्यतिथि को शहादत दिवस के रूप में मनाया गया, इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके योगदान को याद किया,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मन्नू चंदेल ने बताया कि 25 मई 2013 को झीरम घाटी में हुए नक्सली हमले में विद्याचरण शुक्ल गंभीर रूप से घायल हो गए थे,लंबे समय तक चले उपचार के बाद 11 जून 2013 को उनका निधन हो गया था,उन्होंने कहा कि विद्याचरण शुक्ल का देश और प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण योगदान रहा है, उनका दूरदर्शी नेतृत्व, जनसेवा के प्रति समर्पण और सार्वजनिक जीवन में निभाई गई भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी।

श्रद्धांजलि सभा में नगर पंचायत अध्यक्ष लाल टारकेश्वर शाह खुसरो, ब्लॉक अध्यक्ष मन्नू चंदेल, चेतन देवांगन, गोवर्धन साहू, दामोदर जायसवाल, हेमलता ठाकुर, मंजू नेताम, तारा चंद बंजारे, दिनेश रजक, निरंजन धनकर, विधायक प्रवक्ता अमित टंडन, दीपक भट्ट, दीनू बारले, रामखेलावन बारले, टेकराम यादव, माहंगु कोशरिया, तिलक वर्मा, नरेश साहू, सुमन विश्वकर्मा, रम्हऊ साहू, धनश्याम साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे,कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय विद्याचरण शुक्ल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।




