बलरामपुर। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बसंतपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, मुखबिर से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने गांजे से भरे एक ट्रक को पकड़ लिया, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रक में उड़ीसा से गांजा लाकर उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था,सूचना मिलते ही बसंतपुर पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध ट्रक को रोका और उसकी तलाशी ली, जांच के दौरान ट्रक में बड़ी मात्रा में गांजा होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई,फिलहाल पुलिस द्वारा जब्त किए गए गांजे का वजन कराया जा रहा है।

वजन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही गांजे की वास्तविक मात्रा और उसकी अनुमानित बाजार कीमत का खुलासा किया जाएगा,पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की विस्तृत जांच जारी है, तस्करी में शामिल अन्य आरोपियों और इस नेटवर्क से जुड़े लोगों की भी तलाश की जा रही है, अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले में और महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं,जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ इसे पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है, पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।




