गंडई/ केसीजी। गंडई पंडरिया के ग्राम पंचायत चकनार में शुक्रवार को पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे के मुख्य आतिथ्य में “बोरे बासी दिवस” उत्साहपूर्वक मनाया गया,कार्यक्रम की अध्यक्षता खनिज निगम के पूर्व अध्यक्ष गिरीश देवांगन एवं विधायक यशोदा वर्मा ने की। इस अवसर पर पूर्व विधायक गिरवर जंघेल, मोतीलाल जंघेल, निलांबर वर्मा, पदम कोठारी, संतोष वर्मा, निर्मला विजय वर्मा, कामदेव जंघेल सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, ग्रामीणों ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि किसानों और मजदूरों की स्थिति में सुधार कांग्रेस सरकार की नीतियों के कारण संभव हुआ है, उन्होंने वर्तमान सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज किसान और मजदूर परेशान हैं, महंगाई बढ़ रही है, रोजगार के अवसर कम हो रहे हैं,और हर जगह शराब दुकानें खोली जा रही हैं।

विधायक यशोदा वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस सरकार ने हमेशा मजदूरों के हित में कार्य किया और उन्हें सम्मान दिलाया,उन्होंने ग्राम पंचायत चकनार में विकास कार्यों के लिए 7 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों, मजदूरों, किसानों और ग्रामीणों ने पारंपरिक “बोरे बासी” के साथ चटनी, भाजी और प्याज का आनंद लिया। साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता हेमंत वैष्णव का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया,कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिससे पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
रिपोर्टर: राशिद जमाल सिद्दीकी




