Skip to content

वेदांता पावर प्लांट हादसा: एक और मजदूर की मौत, मृतकों की संख्या 24 पहुँची

सक्ति । वेदांता पावर प्लांट हादसे में घायल एक और मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई है, मृतक की पहचान मनीष कुमार, निवासी झारखंड के रूप में हुई है, जो मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में भर्ती थे, इस घटना के बाद अब कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है,हादसे में घायल अन्य 11 मजदूरों का इलाज अभी भी अस्पताल में जारी है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है,प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह भीषण हादसा प्लांट प्रबंधन की लापरवाही के कारण हुआ,मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने प्लांट के निदेशक अनिल अग्रवाल सहित कुल 19 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।



गौरतलब है कि इस हादसे के बाद से लगातार मृतकों की संख्या बढ़ रही है, जिससे श्रमिकों और उनके परिजनों में भारी आक्रोश है,प्रशासन द्वारा मामले की जांच जारी है, और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।

ख़बर शेयर करें: