रायपुर। राजधानी रायपुर में दुर्लभ वन्यजीव पेंगोलिन की तस्करी का मामला सामने आया है,वन विभाग ने स्कूटी से पेंगोलिन लाकर बेचने की तैयारी कर रहे एक इलेक्ट्रिशियन और एक ठेकेदार को गिरफ्तार किया, आरोपियों से 15-20 किलो वजन का जीवित पेंगोलिन बरामद हुआ, दोनों एक सप्ताह से इसे ऊंची कीमत पर बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे।

मुखबिर सूचना पर टीम ने 50 हजार रुपए टोकन मनी देकर सौदा कन्फर्म कराया और मौके पर दबिश देकर दोनों को पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान प्यारे लाल बोपचे (बालाघाट, वर्तमान चंगोराभाठा) और खोखन हलदार (पखांजूर) के रूप में हुई है.वन विभाग के अनुसार पेंगोलिन शेड्यूल-1 की विलुप्तप्राय प्रजाति है, आरोपियों पर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 39, 48ए व 48बी के तहत केस दर्ज किया गया है।

दीपक तिवारी dfo वन विभाग रायपुर ने बताया कि पेंगोलिन की तस्करी करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, आरोपी पिछले एक सप्ताह से ग्राहक की तलाश कर रहे थे, आरोपियों ने स्कूटी से पेंगोलिन को रायपुर लाए थे,दोनों आरोपियों को ग्राहक भेजकर गिरफ्तार किया गया है,दोनों से पूछताछ चल रही है।




