Skip to content

दिशा समिति की बैठक में विकास कार्यों की गहन समीक्षा, पारदर्शिता और समयबद्धता पर जोर……अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ, लापरवाही पर होगी, सख्ती — सांसद संतोष पाण्डेय

खैरागढ़। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता लोकसभा क्षेत्र राजनांदगांव सांसद  संतोष पाण्डेय ने की बैठक में केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई, सांसद ने विभागवार प्रगति की जानकारी लेते हुए,अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए,सांसद  संतोष पाण्डेय ने स्पष्ट कहा कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए, उन्होंने विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी,उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।



खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका खम्मन ताम्रकार, नगरपालिका अध्यक्ष गिरजा चंद्राकर, जनपद पंचायत अध्यक्ष खैरागढ़  राजेश्री त्रिपाठी, जनपद पंचायत अध्यक्ष छुईखदान पुष्पा वर्मा, सांसद प्रतिनिधि  खम्मन ताम्रकार,  भागवत शरण सिंह,  प्रेम नारायण चंद्राकर, कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल, वन मंडलाधिकारी  पंकज राजपूत, जिला पंचायत सीईओ  प्रेम कुमार पटेल सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे,पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा के दौरान मनरेगा योजना में ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में नेटवर्क की समस्या का मुद्दा सामने आया,इस पर सांसद ने नेटवर्कविहीन क्षेत्रों में मोबाइल टावर स्थापित करने के निर्देश दिए,साथ ही प्रधानमंत्री जनजाति न्याय महा अभियान को प्राथमिकता से लागू करने पर जोर दिया।



स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए सांसद ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों में दवाओं की उपलब्धता एवं चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए,उन्होंने टीबी, आयुष्मान भारत, सिकल सेल एवं एनीमिया जांच की प्रगति की समीक्षा की बुंदेली क्षेत्र में स्वास्थ्यकर्मियों की अनियमित उपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए,महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति की समीक्षा की गई, जर्जर भवनों की समस्या पर विभाग द्वारा प्रस्ताव उच्च कार्यालय भेजे जाने की जानकारी दी गई,कृषि विभाग द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना एवं सॉइल हेल्थ कार्ड की अद्यतन जानकारी प्रस्तुत की गई, फसल बीमा का लाभ नहीं मिलने की शिकायतों पर सांसद ने संबंधित एजेंसी की बैठक बुलाकर शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।



इसके अलावा छुईखदान-दनिया मार्ग निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करने एवं मुआवजा प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए,प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, जल जीवन मिशन सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए,निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करने पर जोर दिया गया।



बैठक के अंत में विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए, कहा कि विभागों के समन्वय से जिले में विकास कार्यों को गति मिल रही है,कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने आश्वस्त किया कि सांसद के निर्देशों के अनुरूप सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करेंगे, और योजनाओं का लाभ वास्तविक हितग्राहियों तक पहुंचाने हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

रिपोर्टर राशिद जमाल सिद्दीकी

ख़बर शेयर करें: