Skip to content

मां गंगई मंदिर में शिखर कलश स्थापना व हनुमत प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव जारी, भक्ति में डूबा गंडई नगर

गंडई केसीजी। मां गंगई मंदिर शिखर कलश स्थापना एवं हनुमत प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव जारी मां गंगई मंदिर के कलश यात्रा में महिलाओं की बड़ी भागीदारी, भक्ति और भाईचारे की मिसाल बना आयोजन आस्था के केंद्र पौराणिक मां गंगई मंदिर की पावन धरा पर इन दिनों भव्य धार्मिक आयोजन का माहौल बना हुआ है,आदि शक्ति मां गंगई दाई की असीम कृपा से विश्व शांति और जनकल्याण की भावना के साथ नवनिर्मित भव्य मंदिर में शिखर कलश स्थापना एवं हनुमत प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित किया जा रहा है।



22 अप्रैल को पंचांग पूजन, स्नान, मंडप प्रवेश और अग्निमंथन के साथ मंगल कलश यात्रा निकाली गई,सुबह से ही महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर कलश लेकर मंदिर प्रांगण पहुंचीं,शाम 6 बजे भक्ति-कीर्तन के साथ निकली कलश यात्रा में मां गंगई और हनुमान जी की प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया गया,श्रद्धालु कवर्धा रोड स्थित सुरही नदी से जल लेकर शाम करीब 7:30 बजे मंदिर पहुंचे,दूसरे दिन 23 अप्रैल को पंचवेदी पूजन, देवी पूजन, अन्नावास, फलाधिवास, पुष्पाधिवास और धूपाधिवास के साथ दिनभर होम-यज्ञ का आयोजन हुआ।



24 अप्रैल को महोत्सव के तहत मंगल देवी महाभिषेक, प्राण प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति और शिखर कलश स्थापना अभिजीत मुहूर्त में संपन्न हुई, इस दौरान महाप्रसाद का वितरण भी किया गया,कार्यक्रम में एकता और भाईचारे की अनूठी मिसाल भी देखने को मिली, जहां भीषण गर्मी को देखते हुए मुस्लिम जमात गंडई के अय्यूब कुरैशी, हसन खान, शेख कलीम और जावेद खान की टीम द्वारा श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेयजल और शरबत का वितरण किया गया।



महोत्सव को यादगार बनाने में मुख्य यजमान समाजसेवी राजा लाल टारकेश्वर शाह खुसरो एवं उनकी धर्मपत्नी नीता खुसरो सक्रिय रूप से जुड़े रहे, हवन-पूजन में सुरेंद्र जायसवाल, राकेश जायसवाल, अजय अग्रवाल, मुकेश पटेल, बिशप जायसवाल, गुड्डू अग्रवाल, संजीव अग्रवाल और रवि जायसवाल सहित अनेक श्रद्धालु अपनी धर्मपत्नी के साथ शामिल हुए।

आचार्य रामप्रताप शास्त्री



प्रधान पुजारी आचार्य पंडित राम प्रताप शास्त्री (जिला बेमेतरा), पंडित कमलेश प्रसाद शर्मा और मंदिर पुजारी साकेत दुबे की उपस्थिति में विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न हुई,महोत्सव के दौरान जगराता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें देवकर-धमधा के शंकर भोला भंडारी एवं सुर म्यूजिकल ऑर्केस्ट्रा ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया,पूरे आयोजन के दौरान नगर में भक्ति, उत्साह और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

रिपोर्टर राशीद जमाल सिद्दीकी

ख़बर शेयर करें: