Skip to content

“नारी शक्ति को नई उड़ान देने वाला ऐतिहासिक कदम है, नारी शक्ति वंदन अधिनियम  :– उमा चौबे”

गंडई-पंडरिया केसीजी। साल्हेवारा क्षेत्र के केसीजी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष  उमा चौबे ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू किए जाने पर देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के प्रति हृदय से आभार एवं अभिनंदन व्यक्त किया है,उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार द्वारा उठाया गया यह कदम ऐतिहासिक और सराहनीय है,उमा चौबे ने कहा कि यह अधिनियम देश की मातृशक्ति को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा, इसके माध्यम से महिलाओं को विधायिकाओं में उचित प्रतिनिधित्व मिलेगा, जिससे वे नीति-निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकेंगी।



उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर प्रदान करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं,नारी शक्ति वंदन अधिनियम उसी संकल्प का प्रतीक है, जो महिलाओं को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए पंख प्रदान करता है,अंत में उन्होंने सभी बहनों एवं नागरिकों की ओर से प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताते हुए, विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में देश की नारी शक्ति और अधिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनेगी।

रिपोर्टर राशिद जमाल सिद्दीकी

ख़बर शेयर करें: