Skip to content

धर्म यात्रा से महायात्रा की ओर पहला पड़ाव, सुंदरकांड पाठ से गूंजा श्यामपुर….देवराज किशोर दास का सम्मान, “हर घर सुंदरकांड पाठ” अभियान पुनः शुरू

छुईखदान केसीजी। लगभग दो वर्षों के अंतराल के बाद हनुमान जन्मोत्सव के पश्चात छुईखदान क्षेत्र में धर्म यात्रा ने एक बार फिर नया स्वरूप और उत्साह के साथ शुरुआत की नगर की प्रतिनिधि संस्था जय जगन्नाथ सेवा समिति के संयोजन एवं श्री सनातन महायात्रा के माध्यम से “हर घर-घर सुंदरकांड पाठ” अभियान का श्रीगणेश ग्राम श्यामपुर स्थित श्री शिव हनुमान मंदिर प्रांगण में किया गया, इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया।



कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण सुंदरकांड पाठ और भजन संध्या रही, जिसका नेतृत्व इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की व्याख्याता एवं गायिका डॉ. विधा सिंह राठौर ने किया, उनके सुमधुर भजनों और भावपूर्ण प्रस्तुति से श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में झूमते रहे। कार्यक्रम में चालीसा पाठ, भजन और आरती के साथ रंग-बिरंगी आतिशबाजी भी की गई।



इस अवसर पर धर्म जनजागरण अभियान में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले कुंवर देवराज किशोर दास का सोनी परिवार एवं मंदिर समिति द्वारा सम्मान किया गया, आयोजन में भंडारे की भी व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया,श्री गुरु परिवार छुईखदान की ओर से यह भी घोषणा की गई कि जो श्रद्धालु या समिति आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण भंडारा आयोजित नहीं कर पाते, उन्हें इस कार्य में सहयोग प्रदान किया जाएगा।



उल्लेखनीय है कि करीब 300 वर्ष पूर्व सिंगारपुर गांव में भगवान हनुमान का प्राचीन मंदिर स्थापित है, वहीं समीपस्थ ग्राम गोपालपुर में पीपल वृक्ष से भगवान गणेश के प्रकट होने की मान्यता है, इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए,इस धार्मिक अभियान की शुरुआत की गई थी, अब तक सौ पड़ावों में से लगभग 75 पड़ाव पूरे किए जा चुके हैं,श्रद्धालुओं और समिति सदस्यों का मानना है कि ऐसे आयोजन न केवल धर्म जनजागरण को बढ़ावा देते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को संस्कार और मार्गदर्शन भी प्रदान करते हैं, तथा समाज में भाईचारा और एकता को मजबूत करते हैं।

रिपोर्टर राशिद जमाल सिद्दीकी

ख़बर शेयर करें: