Skip to content

राजनांदगांव में अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई, हाईवा और जेसीबी मशीन जब्त

राजनांदगांव। जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है, कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में आकस्मिक निरीक्षण कर अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की खनिज अधिकारी के अनुसार, डोंगरगांव तहसील के ग्राम सिंघोला, छुईखदान, करमतरा, सुखरी, मेढ़ा, अर्जुनी सहित आसपास के इलाकों में सघन जांच अभियान चलाया गया, इस दौरान अवैध उत्खनन और परिवहन के मामलों में त्वरित कार्रवाई की गई।



कार्रवाई के दौरान ग्राम भोथीपार निवासी बलराम साहू के स्वामित्व की हाईवा (क्रमांक CG 08 AF 0828) को जब्त किया गया, वाहन का चालक कमलेश्वर साहू मुरूम और मिट्टी का अवैध परिवहन करते पाया गया,वहीं, राजनांदगांव निवासी अंकित जैन की पीले रंग की जेसीबी मशीन को भी जब्त किया गया, जिसका उपयोग चालक करण पटेल द्वारा अवैध उत्खनन में किया जा रहा था,दोनों वाहनों को थाना सोमनी के सुपुर्द कर दिया गया है और प्रकरणों में विधिसम्मत कार्रवाई जारी है,जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ऐसे मामलों में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर राशीद जमाल सिद्दीकी

ख़बर शेयर करें: