रायपुर। आज छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र सुबह 11:00 बजे से शुरू होगा,सत्र में महिला आरक्षण और परिसीमन जैसे अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की संभावना है,
सदन के भीतर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक के आसार हैं, राजनीतिक माहौल पहले से ही गरम है, जिससे हंगामे की स्थिति बन सकती है, सरकार की ओर से विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने की तैयारी है, जिस पर जोरदार बहस होने के संकेत हैं।

वहीं, विपक्ष ने भी पूरी तैयारी कर ली है, विधायक दल की बैठक में रणनीति को अंतिम रूप दिया गया है,कांग्रेस ने साफ किया है कि वह निंदा प्रस्ताव पर जोरदार पलटवार करेगी,बैठक के बाद डॉ. चरणदास महंत और दीपक बैज ने जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी हर मुद्दे पर सरकार को घेरने के लिए तैयार है। कांग्रेस की महिला विधायक भी पूरी तैयारी के साथ सदन में उतरेंगी,
कांग्रेस का कहना है कि सदन में सरकार के हर सवाल का जवाब दिया जाएगा और जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा,कुल मिलाकर, आज का विशेष सत्र राजनीतिक रूप से बेहद अहम रहने वाला है, जहां सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखे टकराव और हंगामे के पूरे आसार हैं।




