Skip to content

सूरजपुर में शेयर मार्केट के नाम पर ठगी, पति-पत्नी ने 9 लाख ऐंठे, मामला दर्ज……रकम दुगुनी करने का झांसा देकर दो साल तक टालते रहे आरोपी, अब फरार

सूरजपुर। सूरजपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है, एक युवक से लगभग 9 लाख रुपए की धोखाधड़ी किए जाने पर पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया है।



मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित विशाल गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई है कि आकाश सिंह और उसकी पत्नी शिखा सिंह ने उसे शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर रकम दुगुनी करने का लालच दिया, उनके झांसे में आकर पीड़ित ने करीब 9 लाख रुपए नगद आरोपियों को दे दिए।



पीड़ित का आरोप है कि रकम देने के बाद आरोपी लगातार उसे टालते रहे, करीब दो साल बीत जाने के बाद भी जब न तो पैसा वापस मिला और न ही कोई लाभ हुआ, तब उसे ठगी का एहसास हुआ और उसने पुलिस का सहारा लिया।

अभिषेक पैकरा एसडीओपी सूरजपुर



कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है,फिलहाल दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है,पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ख़बर शेयर करें: