Skip to content

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, कई जिलों में पारा 44°C पार, हीटवेव अलर्ट जारी

रायपुर । छत्तीसगढ़ में इन दिनों भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है,राज्य के कई हिस्सों में तापमान लगातार 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास या उससे अधिक दर्ज किया जा रहा है, जिससे दिन के समय हालात बेहद कठिन हो गए हैं,प्रदेश में सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया, जहां पारा 44.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, वहीं राजधानी रायपुर में भी गर्मी का असर तेज बना हुआ है,दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा नजर आ रहा है, और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं,दुर्ग और बिलासपुर संभागों में भी गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर क्षेत्रों के लिए हीटवेव को लेकर चेतावनी जारी की है,विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक तापमान में राहत मिलने की संभावना कम है, जिससे गर्मी का प्रकोप और बढ़ सकता है,गर्मी का असर रात के समय भी कम नहीं हो रहा है, रायपुर में न्यूनतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जिससे उमस और बेचैनी बनी हुई है,हालांकि, मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है, जिससे आंशिक राहत मिल सकती है,प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और धूप से बचाव के उपाय अपनाएं,स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भी चेतावनी दी है कि बढ़ती गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन और अन्य मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है, इसलिए सतर्कता बेहद जरूरी है।

ख़बर शेयर करें: