सक्ती। वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है, घटना की गंभीरता को देखते हुए कांग्रेस की 10 सदस्यीय जांच टीम मौके पर पहुंची है और पूरे मामले की पड़ताल में जुट गई है,यह जांच टीम पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल के नेतृत्व में प्लांट पहुंची, उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और वरिष्ठ नेता उमेश पटेल भी मौजूद रहे।
बताया जा रहा है कि जांच टीम में चंद्रपुर, जैजैपुर, जांजगीर-चांपा, अकलतरा और पामगढ़ क्षेत्र के विधायक भी शामिल हैं, जो घटना के विभिन्न पहलुओं की जानकारी जुटा रहे हैं, टीम प्लांट प्रबंधन, प्रत्यक्षदर्शियों और प्रभावित मजदूरों से बातचीत कर हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
कांग्रेस की इस जांच टीम का उद्देश्य हादसे की वास्तविक वजह सामने लाना और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करना बताया जा रहा है, साथ ही पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा और न्याय दिलाने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई जा रही है।




