गंडई /पंडरिया / केसीजी। विश्व शांति एवं जन कल्याण के लिए गंडई पंडरिया स्थित मां गंगई मंदिर के नूतन भव्य मंदिर में तीन दिवसीय शिखर कलश स्थापना एवं हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, यह आयोजन 22 अप्रैल बुधवार से शुरू होगा। 22 अप्रैल बुधवार को पंचांग पूजन, मंगल कलश यात्रा, कलश नगर भ्रमण, मडप प्रवेश और अग्नि मंथन होगा। 23 अप्रैल गुरुवार को पंचवेदी पूजन, प्रधान देवी पूजन और होमयज्ञ आयोजित किया जाएग,अंतिम दिन 24 अप्रैल शुक्रवार को मंगल देवी महाभिषेकम, प्राण प्रतिष्ठा बलिदान प्रयोग, पूर्णाहुति व महाप्रसादी वितरण संपन्न होगा, आराधना प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक और शाम 4 बजे से शाम 7 बजे तक होगी, मंदिर शिखर प्रतिष्ठा दोपहर 12 बजे से अभिजीत लग्न तक निर्धारित है।

शाम को कलश यात्रा निकाली जाएगी
प्रधान पुजारी आचार्य प्रवर पंडित राम प्रताप शास्त्री कोविद (बेमेतरा) तथा पुरोहित पंडित कमलेश प्रसाद शर्मा (गंडई टिकरीपारा) होंगे। मंदिर के पुजारी पंडित साकेत दुबे ने बताया कि कलश यात्रा 22 अप्रैल बुधवार को संध्या 4 बजे मां गंगई मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होगी, उन्होंने कलश यात्रा में सम्मिलित होने वाली माताओं व बहनों से पीले वस्त्र, सुसज्जित पीला कलश और स्वयं नारियल साथ लाने की अपील की है,मुख्य संरक्षक व यजमान, समाजसेवी युवराज लाल टारकेश्वर शाह खुसरो, नीता खुसरो, देवेंद्र शाह खुसरो, शिवानी खुसरो और करण शाह खुसरो ने महोत्सव को यादगार बनाने सहयोग की अपील की है।
रिपोर्टर राशिद जमाल सिद्दीकी




