Skip to content

महिला आरक्षण मुद्दे पर गरमाई सियासत, रायपुर में विधानसभा का विशेष सत्र जल्द

रायपुर।  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में महिला आरक्षण से जुड़े मुद्दे पर सियासी हलचल तेज हो गई है,इसी क्रम में राज्य सरकार छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाने की तैयारी में है, यह सत्र महिला आरक्षण विधेयक को लेकर बने हालिया राजनीतिक माहौल के मद्देनज़र आयोजित किया जाएगा,जानकारी के मुताबिक, संसद में महिला आरक्षण से जुड़े बिल पर लंबी चर्चा के बावजूद इसे पारित नहीं किया जा सका, जिसके बाद देशभर में राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, छत्तीसगढ़ में भी इस मुद्दे को लेकर सत्तारूढ़ दल ने विरोध दर्ज कराया है और विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन किए गए हैं,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि राज्य सरकार इस विषय को गंभीरता से ले रही है, उन्होंने बताया कि विधानसभा में एक निंदा प्रस्ताव लाने की तैयारी की जा रही है, जिसके लिए विशेष सत्र बुलाने का निर्णय लिया गया है,यह सत्र इस महीने 29 तारीख से पहले आयोजित किया जा सकता है।



सरकार का कहना है कि महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर विपक्ष का रुख सहयोगात्मक नहीं रहा, जिस पर सदन में विस्तार से चर्चा की जाएगी, प्रस्ताव पारित होने के बाद राज्य की आधिकारिक राय भी दर्ज कराई जाएगी,इस बीच राजधानी रायपुर में आयोजित एक रैली के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों और उनके राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है, उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे संवेदनशील विषय पर राजनीति करना उचित नहीं है,गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में इससे पहले भी कई अवसरों पर विशेष सत्र बुलाए जा चुके हैं, जिनमें राज्य गठन दिवस, शहीदों को श्रद्धांजलि और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई है।

ख़बर शेयर करें: