Skip to content

राजधानी के रावाभाठा में संदिग्ध बम सामग्री मिलने से हड़कंप, BDDS ने किया निष्क्रिय; पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

रायपुर। राजधानी के रावाभाठा इलाके में संदिग्ध बम सामग्री मिलने से बुधवार देर रात सनसनी फैल गई, वार्ड क्रमांक 13 स्थित एक घर से देसी बम बनाने में उपयोग होने वाली सामग्री, तार, केमिकल और संदिग्ध उपकरण मिलने के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया,सूचना मिलते ही , बम स्क्वॉड और एफएसएल (FSL) की टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार रावाभाठा क्षेत्र में रहने वाली एक मितानिन के पास उसका परिचित, जो जमीन दलाली का काम करता है, एक बैग रखवाकर चला गया था, महिला को बैग काफी भारी लगा, सुबह जब उसने बैग को ध्यान से देखा तो उसे शक हुआ। इसके बाद उसने स्थानीय पार्षद को सूचना दी,पार्षदों के साथ बैग खोलने पर उसमें बोतलें, तार, पाउडरनुमा पदार्थ और एक पिस्टल जैसी वस्तु मिली, जो देखने में एयर पिस्टल जैसी प्रतीत हो रही थी, सामान देखते ही सभी घबरा गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची BDDS (Bomb Detection and Disposal Squad) और FSL टीम ने जांच के दौरान बैग से बैटरी, दो बोतल केमिकल, वायर और डेटोनेटर बरामद किए, प्रारंभिक जांच में लो एक्सप्लोसिव इंटेंसिटी सामग्री होने की पुष्टि हुई है, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए टीम ने मौके पर ही संदिग्ध सामग्री को सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया।

घटना के बाद पुलिस ने मकान और आसपास के इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है, कई लोगों और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की मॉनिटरिंग कर रहे हैं,फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह सामग्री किस उद्देश्य से रखी गई थी, और कहीं राजधानी में किसी बड़ी वारदात या दहशत फैलाने की साजिश तो नहीं रची जा रही थी, मामले में जमीन दलाल की भूमिका भी जांच के दायरे में है।

ख़बर शेयर करें: