Skip to content

ऑपरेशन कालचक्र: रायपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 400 संदिग्धों की जांच, 196 पर एक्शन, 5 फरार आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर में कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद पुलिस की सक्रियता लगातार बढ़ती जा रही है, इसी कड़ी में नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कालचक्र के तहत बड़ी कार्रवाई सामने आई है, पुलिस ने 400 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच करते हुए, 196 लोगों पर कार्रवाई की है, वहीं लंबे समय से फरार चल रहे 5 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।



पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 24 अप्रैल की रात संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाया, इस दौरान उन लोगों की विशेष रूप से जांच की गई जिनका आपराधिक रिकॉर्ड रहा है,या जो निगरानी सूची में शामिल हैं, तलाशी के दौरान कई संदिग्धों के पास से हथियार भी बरामद किए गए।



अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता तब मिली जब लंबे समय से फरार चल रहे,5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, ये आरोपी विभिन्न मामलों में वांछित थे और लगातार पुलिस से बचते फिर रहे थे।



नॉर्थ जोन के डीसीपी मयंक गुर्जर ने बताया कि ऑपरेशन कालचक्र एक सतत अभियान है, और इसे आगे भी जारी रखा जाएगा,उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से शहर में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में मदद मिल रही है,पुलिस का मानना है कि कमिश्नरेट व्यवस्था लागू होने के बाद अपराधियों पर दबाव बढ़ा है और आने वाले समय में अपराध दर में और गिरावट देखने को मिल सकती है।

ख़बर शेयर करें: