Skip to content

स्कूल निरीक्षण में मिली लापरवाही, 2 दिन में मांगा गया, स्पष्टीकरण…..

भाटापारा। विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय भाटापारा द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला खपराडीह के प्राचार्य एवं संबंधित स्टाफ को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है, जारी पत्र के अनुसार दिनांक 08 अप्रैल 2026 को किए गए, निरीक्षण के दौरान विद्यालय सुबह 10:15 बजे बंद पाया गया,
जबकि उच्च कार्यालय के निर्देशानुसार प्रथम पाली में विद्यालय का संचालन सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक किया जाना अनिवार्य है।

इस दौरान स्कूल का बंद मिलना नियमों का उल्लंघन माना गया है, पत्र में उल्लेख किया गया है कि यह कृत्य सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के प्रावधानों के विपरीत प्रतीत होता है,
विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने संबंधितों को निर्देशित किया है, कि वे 2 दिवस के भीतर कार्यालय में उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें, साथ ही चेतावनी दी गई है कि संतोषजनक जवाब न मिलने या स्पष्टीकरण प्रस्तुत न करने की स्थिति में उच्च कार्यालय को कड़ी कार्यवाही हेतु प्रस्ताव भेजा जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित कर्मचारियों की होगी।

ख़बर शेयर करें: