Skip to content


वेदांता प्लांट सिंघीतराई में भीषण हादसा: 16 मजदूरों की मौत, 30 से अधिक घायल……..वेदांता प्लांट सिंघीतराई में बड़ा हादसा, 16 मजदूरों की मौत, 30 से ज्यादा घायल

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता लिमिटेड के पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे बॉयलर फटने से भीषण हादसा हो गया, इस दर्दनाक घटना में 16 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 30 से 31 से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं,घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है।



हादसे के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई,राहत और बचाव कार्य तत्काल शुरू किया गया,और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।



घटना पर नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

https://x.com/vishnudsai/status/2044092165677252724?s=46

वहीं, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी हादसे पर दुख जताते हुए उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं,उन्होंने अधिकारियों को घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 5.5 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया है।



इधर, प्लांट प्रबंधन की ओर से भी मृतकों के परिजनों को 35 लाख रुपये और घायलों को 15 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की गई है।



फिलहाल प्रशासन द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है।

ख़बर शेयर करें: