Skip to content

“ऑपरेशन तलाश” में बड़ी सफलता: दो नाबालिग अपहृताओं को सकुशल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

गंडई केसीजी। जिला केसीजी पुलिस ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए,“ऑपरेशन तलाश” के तहत बड़ी सफलता हासिल की है,पुलिस टीम ने दो अलग-अलग मामलों में अपहृत नाबालिग बालिकाओं को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया है,इस कार्रवाई से परिजनों में खुशी का माहौल है,पहले मामले में प्रार्थी ने दिनांक 11 मार्च 2026 को थाना गंडई में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बहन 9 मार्च से घर से बिना बताए लापता हो गई है, इस पर थाना गंडई में अपराध क्रमांक 90/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई,मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में “ऑपरेशन तलाश” चलाया गया, विवेचना के दौरान 13 अप्रैल 2026 को बालिका को आरोपी यश गेडाम (निवासी – वणी, जिला यवतमाल, महाराष्ट्र) के कब्जे से सकुशल बरामद किया गया।



वहीं दूसरे मामले में अपराध क्रमांक 210/2024 के तहत 21 सितंबर 2024 को दर्ज शिकायत में प्रार्थी ने अपनी भतीजी के 12 सितंबर 2024 से लापता होने की जानकारी दी थी, पुलिस ने जांच के दौरान बालिका को दुर्ग के शक्ति नगर क्षेत्र से आरोपी नितेश यादव के कब्जे से बरामद किया।

दोनों मामलों में बालिकाओं को सुरक्षित उनके परिजनों को सौंप दिया गया, जिससे परिवारों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है।



जांच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 64(2)(ड) बीएनएस एवं धारा 6 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की दिनांक 14 अप्रैल 2026 को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है,जिला पुलिस की इस त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

रिपोर्टर : राशीद जमाल सिद्दीकी

ख़बर शेयर करें: