Skip to content

ऑपरेशन मुस्कान के तहत केसीजी पुलिस की बड़ी सफलता: नागपुर से नाबालिग अपहृता बरामद

गण्डई / केसीजी। जिला केसीजी पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए, नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है, पुलिस टीम ने अपहृत बालिका को महाराष्ट्र के नागपुर शहर से आरोपी के कब्जे से मुक्त कराया है,प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 28 अप्रैल 2026 को थाना गण्डई में एक प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बेटी 27 अप्रैल से घर से लापता है,अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर अपहरण किए जाने की आशंका जताई गई, इस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 147/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए।

साइबर सेल की मदद से नाबालिग के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की, जो नागपुर (महाराष्ट्र) में पाई गई, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित कर तत्काल नागपुर रवाना किया गया,पुलिस टीम ने नागपुर के वंजारी नगर स्थित एक रिश्तेदार के घर से नाबालिग बालिका को संदेही के कब्जे से बरामद किया। जांच के दौरान संदेही स्वयं नाबालिग (विधि से संघर्षरत बालक) पाया गया,पीड़िता ने महिला पुलिस अधिकारी के समक्ष दिए बयान में बताया कि आरोपी उसे नागपुर घूमने का लालच देकर ले गया था, और उसके साथ कोई गलत घटना नहीं हुई है,फिलहाल पुलिस ने विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध अपहरण की धाराओं के तहत कार्रवाई की है,ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत इस सफल कार्रवाई से केसीजी पुलिस को बड़ी उपलब्धि मिली है।

रिपोर्टर: राशिद जमाल सिद्दीकी

ख़बर शेयर करें: