कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है,कांकेर के माचपल्ली इलाके में पुलिस जवानों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है,इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने महिला नक्सली कमांडर रूपी को मार गिराया है,जानकारी के अनुसार, रूपी लंबे समय से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय थी, और पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई थी। कांकेर के एसपी निखिल राखेचा द्वारा लगातार उसे आत्मसमर्पण करने की अपील भी की जा रही थी, लेकिन उसने हथियार नहीं छोड़ा।

मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से रूपी का शव बरामद किया गया है, साथ ही एक ऑटोमेटिक हथियार भी जब्त किया गया है, इलाके में अभी भी सर्चिंग ऑपरेशन जारी है, क्योंकि पुलिस को आशंका है कि करीब 10 नक्सली अभी भी क्षेत्र में सक्रिय हैं,सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान तेज कर दिया है,और अन्य नक्सलियों की तलाश की जा रही है,स्थिति पर पुलिस की लगातार नजर बनी हुई है।




