Skip to content

अवैध शराब परिवहन पर केसीजी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

गण्डई केसीजी। केसीजी पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है, इसी क्रम में थाना गण्डई क्षेत्र में अवैध शराब परिवहन करते एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है,प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 16 अप्रैल 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक छोटा हाथी वाहन क्रमांक CG 08 AU 4010 में अवैध शराब का परिवहन पैलीमेटा से नर्मदा की ओर किया जा रहा है,सूचना पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने ग्राम मानपुर नाका के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका और उसकी तलाशी ली,तलाशी के दौरान वाहन की सामने की सीट के नीचे रखे एक लाल रंग के थैले से 28 पौवा देशी प्लेन शराब (प्रत्येक 180 एमएल), कुल 5.04 बल्क लीटर, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2520/- है, बरामद की गई।

साथ ही वाहन को भी जब्त कर लिया गया, जिसकी कीमत लगभग ₹1,00,000/- बताई गई है, इस प्रकार कुल जुमला जब्ती ₹1,02,520/- की हुई,पुलिस ने आरोपी अशोक कुमार सिन्हा (45 वर्ष), निवासी ग्राम नर्मदा चकनार को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया, आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया,पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

रिपोर्टर राशीद जमाल सिद्दीकी

ख़बर शेयर करें: