गंडई पंडरिया। भड़भड़ी जंगल में भावरदाह माता का वास है, वहा गंडई राज परिवार की कुलदेवी है यहां 17 सालों से चैत्र नवरात्रि पर ज्योति कलश की स्थापना किया जा रहा,यहां तेरस को ज्योति कलश स्थापित किया जाता हैं, यहां पहुंचने के लिए भक्तों को एक ही नदी को कई बार उबड़खाड़ और बीहड़ जंगल पार करना पड़ता है,भक्त निडर होकर माता का दर्शन करने पहुंचते हैं, ज्योति कलश स्थापना के प्रथम लाल टाकेश्वर शाह खुसरो, द्वारा कलश जलाया जाता हैं।

और लाल टाकेश्वर शाह खुशरो, एवं देवेंद्र शाह खुसरो, करण शाह खुसरो, ग्राम कृषक समिति पंडरिया अध्यक्ष जेठू राम साहू, का विशेष सहयोग हैं,इस वर्ष लगभग 50 के आस पास ज्योति कलश का स्थापना हुई हैं, कहा जाता हैं कि वर्षों पहले खैरागढ़ राजा और गंडई राजा के बीच युद्ध हुआ था तो गंडई राजा को इसी भावरी माता ने हार से बचाया था और तब से उन्हें राज परिवार कुल देवी मानता है।
रिपोर्टर राशिद जमाल सिद्दीकी




