Skip to content

बलरामपुर में इंटरस्टेट वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, तेंदुए की खाल के साथ 9 आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में वन विभाग और विशेष टीमों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए, अंतरराज्यीय वन्यजीव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है, तेंदुए की खाल की तस्करी के मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से 2 नग तेंदुए की खाल बरामद की गई है।



जानकारी के अनुसार, आरोपियों का संबंध छत्तीसगढ़ के सूरजपुर और बलरामपुर जिले के साथ-साथ झारखंड एवं उत्तर प्रदेश से है, यह गिरोह लंबे समय से वन्यजीवों की अवैध तस्करी में सक्रिय था।



मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर भोपाल, राज्य उड़न दस्ता दल रायपुर और वन मंडल बलरामपुर की संयुक्त टीम ने ग्राम जमई में दबिश दी, इस दौरान आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली। आरोपी मोटरसाइकिल के माध्यम से तेंदुए की खाल की तस्करी कर रहे थे,यह पूरी कार्रवाई बलरामपुर वन मंडल क्षेत्र के बसंतपुर इलाके में की गई। वन विभाग की इस कार्रवाई को वन्यजीव संरक्षण के लिहाज से बड़ी सफलता माना जा रहा है,फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है, और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

ख़बर शेयर करें: