Skip to content

शराब के नशे में पति बना हैवान: पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

सूरजपुर। जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी, मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के देवनगर का है,मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात संतलाल नामक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी चिंतामनी (40 वर्ष) के साथ जमकर मारपीट की मारपीट इतनी गंभीर थी कि चिंतामनी की मौके पर ही मौत हो गई।



घटना के बाद मृतिका के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं, उनका कहना है कि चिंतामनी के शरीर पर कई जगह गहरे चोट के निशान हैं, साथ ही उन्होंने प्राइवेट पार्ट में सूजन होने की बात भी कही है, जिससे मामले को लेकर संदेह और गहरा गया है।

अभिषेक पैकरा एसडीओपी सूरजपुर



वहीं, पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है,पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है,और आरोपी पति ने शराब के नशे में वारदात को अंजाम दिया है, हालांकि पुलिस ने प्राइवेट पार्ट में किसी अनैतिक वस्तु से प्रहार किए जाने की बात से फिलहाल इंकार किया है,फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ख़बर शेयर करें: