Skip to content

गंडई में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, बालिकाओं के स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

गंडई केसीजी। गंडई पंडरिया में महिलाओं में बढ़ते गंभीर रोगों की रोकथाम और स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंडई में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया, इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका खम्मन ताम्रकार रहीं,अभियान की शुरुआत करते हुए, श्रीमती ताम्रकार ने कहा कि यह टीका बालिकाओं के सुरक्षित भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच है,उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में महिलाओं में गर्भाशय कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जिन्हें समय पर टीकाकरण के माध्यम से रोका जा सकता है, उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें और उन्हें यह टीका अवश्य लगवाएं।



इस अवसर पर डॉ. प्रशांत सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह टीका विशेष रूप से 14 वर्ष की बालिकाओं को लगाया जा रहा है, जिससे गर्भाशय के कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव संभव है। उन्होंने कहा कि यह टीकाकरण अभियान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नियमित रूप से संचालित किया जाएगा, कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम भी उपस्थित रही और अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।

रिपोर्टर: राशिद जमाल सिद्दीकी

ख़बर शेयर करें: