रायपुर। प्रदेश की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री निवास में मुख्यामंत्री की अध्यक्षता में सत्ता और संगठन के शीर्ष नेताओं की हाई लेवल बैठक शुरू हो गई है,बैठक में राज्य मंत्रिमंडल के सभी मंत्री मौजूद हैं, जबकि संगठन की ओर से अजय जामवाल और पवन साय सहित कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए हैं,मुख्यमंत्री आवास में अचानक बुलाई गई इस महत्वपूर्ण बैठक ने राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है, बैठक के एजेंडे को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन सत्ता और संगठन के नेताओं की एक साथ मौजूदगी को बेहद अहम माना जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार बैठक में सरकार के कामकाज की समीक्षा, संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर चर्चा हो सकती है, वहीं राजनीतिक हलकों में मंत्रिमंडल विस्तार और विभागों के संभावित फेरबदल को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं,बैठक में सभी कैबिनेट मंत्रियों की मौजूदगी और संगठन के प्रमुख नेताओं की सहभागिता को देखते हुए इसे सरकार और संगठन के बीच समन्वय से जुड़ा महत्वपूर्ण मंथन माना जा रहा है,हालांकि मंत्रिमंडल में फेरबदल या विभागों के पुनर्वितरण को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है,बैठक के बाद लिए गए निर्णयों और संभावित राजनीतिक संकेतों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं, माना जा रहा है कि बैठक समाप्त होने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।




