बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में बीते एक महीने से 22 हाथियों का दल लगातार विचरण कर रहा है, हाथियों की मौजूदगी से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है, वहीं वन विभाग की टीम लगातार इन पर नजर बनाए हुए है,जानकारी के अनुसार, हाथियों का यह दल शिवपुर, फुलवार, लोधा और महावीरगंज क्षेत्र में घूम रहा है, कई बार यह झुंड मुख्य सड़कों तक पहुंच चुका है, जिससे राहगीरों में दहशत फैल रही है।

वन विभाग द्वारा लगातार चेतावनी जारी की जा रही है, इसके बावजूद कुछ लोग जंगल की ओर जा रहे हैं, जिससे खतरा और बढ़ गया है,संभावित हादसों को देखते हुए,प्रभावित गांवों में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क रहने की अपील की जा रही है,वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे जंगल या हाथियों के विचरण क्षेत्र की ओर न जाएं और सुरक्षित दूरी बनाए रखें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।




