कोरबा। जिले के रजगामार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बुंदेली में एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है,प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुंदेली गांव निवासी सालिक राम यादव ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी चैत कुंवर की निर्मम हत्या कर दी आरोपी मूलतः हल्दीमाड़ा अजगरबहार का रहने वाला बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने पत्नी पर चरित्र संदेह के चलते इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया,उसने पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी कथित रूप से कटा हुआ, सिर लेकर बैठा रहा,और लोगों को घटना के बारे में बताता रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वारदात के बाद आरोपी गांव के एक पोल्ट्री फार्म के पास कुछ समय तक रुका भी रहा, दिनदहाड़े हुई, इस घटना से ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल व्याप्त है,घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया,फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है,यह हृदयविदारक घटना एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार करने वाली साबित हुई है।




