Skip to content

किराना दुकान में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

खैरागढ़ केसीजी। जिले के थाना खैरागढ़ अंतर्गत पुलिस चौकी जालबांधा ने साहू किराना दुकान में हुई,चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है,प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 04 अप्रैल 2026 को प्रार्थी नक्तु प्रसाद साहू (उम्र 50 वर्ष), निवासी ग्राम शेरगढ़ ने चौकी जालबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम जालबांधा के बिजेतला चौक स्थित उसकी साहू किराना दुकान का शटर तोड़कर अज्ञात चोरों ने दुकान में रखे सिगरेट, पाउच, बिस्किट, वाई-फाई और डीवीआर मशीन सहित करीब 40,000 रुपये मूल्य के सामान व नगदी की चोरी कर ली,रिपोर्ट पर पुलिस चौकी जालबांधा, थाना खैरागढ़ में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपियों की तलाश करते हुए सोहन मंडावी (निवासी छुईखदान) एवं महेन्द्र साहू (निवासी नवागांव) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया,पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 331(2), 305(क) एवं 3(5) के तहत अपराध सिद्ध पाए जाने पर 28 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया,पुलिस की तत्परता से चोरी का सफल खुलासा कर आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया गया।

ख़बर शेयर करें: