Skip to content

गंडई में माँ गंगाई माता मंदिर से भव्य कलश शोभा यात्रा, भक्तों की उमड़ी भीड़

गंडई/ केसीजी। नगर गंडई में माँ गंगाई माता रानी के मंदिर से भव्य कलश शोभा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तजनों की अपार भीड़ देखने को मिली, श्रद्धा और भक्ति से सराबोर यह यात्रा माता रानी के दरबार से प्रारंभ होकर गंडई तिरंगा चौक होते हुए सुरही नदी तक पहुंची।



शोभा यात्रा में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों की बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं,गंडई के राजा लाल टारकेश्वर शाह खुशरो अपनी धर्मपत्नी और बेटी के साथ स्वयं कलश लेकर यात्रा में शामिल हुए, जिससे आयोजन की भव्यता और बढ़ गई।



सुरही नदी पहुंचकर राजा-रानी सहित श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर जल भरा और पुनः माता रानी के दरबार में पहुंचे, इस दौरान पूरा वातावरण “जय माता दी” के जयकारों से गूंजता रहा,यात्रा में सुरेंद्र जायसवाल, दीपक भट्ट, दिनेश भट्ट, पुष्पेंद्र देवांगन, जनक देवांगन, राजू जायसवाल, भोला जायसवाल, राकेश जायसवाल (तलवार लेकर अग्रिम पंक्ति में), रवि भावनानी, मुकेश पटेल सहित कई श्रद्धालु शामिल रहे।



माँ गंगाई मंदिर के पुजारी साकेत दुबे एवं आचार्य राम प्रताप शास्त्री (बेमेतरा) के नेतृत्व में कलश पूजा एवं हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन संपन्न कराया जा रहा है,वहीं 24 अप्रैल को अभिजीत मुहूर्त में मंदिर शिखर प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसकी ऊंचाई 78 फीट रखी गई है,कार्यक्रम में श्रीमती ज्योति जायसवाल, रीना जायसवाल, आयुषी जायसवाल, दुर्गा पटेल, विद्या देवी भट्ट, सामीछा भट्ट और प्रथा जायसवाल सहित बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु शामिल रहीं।

रिपोर्टर राशीद जमाल सिद्दीकी

ख़बर शेयर करें: