गंडई / केसीजी। अज़ीज़ पब्लिक स्कूल, गंडई ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के वार्षिक बोर्ड परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अपनी गुणवत्ता एवं अनुशासित शिक्षा व्यवस्था का प्रमाण प्रस्तुत किया है कक्षा 5वीं एवं 8वीं के परिणाम शत-प्रतिशत (100%) रहे, जो संस्था के समर्पित शिक्षकों, विद्यार्थियों की मेहनत एवं अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है,विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, इस वर्ष सभी विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की तथा समग्र परिणाम “A ग्रेड” के साथ अत्यंत उत्कृष्ट रहा,यह उपलब्धि विद्यालय की सतत गुणवत्ता सुधार नीति एवं परिणाम-उन्मुख शिक्षण प्रणाली का स्पष्ट संकेत है।

कक्षा 5वीं के प्रमुख विद्यार्थी (टॉपर्स):
1. जुनैद बेग मिर्जा – 192/200 (96.00%) – A+
2. आयत खान– 177/200 (88.50%) – A
3. तौकीर रज़ा – 176/200 (88.00%) – A
4. अलीफा सिद्दीकी – 176/200
(88.00%) – A
कक्षा 8वीं के प्रमुख विद्यार्थी (टॉपर्स):
1. फिरदौस मिर्जा – 575/600 (95.83%) – A+
2. लक्ष्मी वर्मा – 566/600 (94.33%) – A+
3. ऋतेश्वरी कुंभकार – 555/600 (92.50%) – A+
विद्यालय के लिए विशेष गर्व का विषय यह रहा कि कक्षा 5वीं के छात्र जुनैद बेग मिर्जा ने केसीजी (KCG) जिले में 5वीं रैंक प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है,इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य सपना ठाकुर ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए,कहा कि “यह सफलता केवल परीक्षा परिणाम नहीं, बल्कि हमारे विद्यालय की शैक्षणिक प्रतिबद्धता, अनुशासन एवं समग्र विकास की सोच का परिणाम है, हम आगे भी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं नैतिक मूल्यों के साथ उत्कृष्टता की ओर अग्रसर करते रहेंगे,विद्यालय के प्रबंधक हिमांशु तिवारी ने अपने संदेश में कहा कि “अज़ीज़ पब्लिक स्कूल का लक्ष्य केवल परीक्षा परिणाम तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सक्षम बनाना है, हम हमारे एमडी सर बहादुर अली के मार्गदर्शन में कार्य कर रहे हैं, और अभी बहुत सी महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल करना शेष है, भविष्य में भी हम इसी प्रकार उत्कृष्टता के नए मानदंड स्थापित करते रहेंगे, यह उपलब्धि हमारे निरंतर प्रयासों और व्यवस्थित शैक्षणिक प्रबंधन का परिणाम है, भविष्य में भी हम इसी प्रकार उत्कृष्टता के नए मानदंड स्थापित करते रहेंगे,”विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं,तथा उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है।
रिपोर्टर राशिद जमाल सिद्दीकी




