रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने शुक्रवार को शंकर नगर स्थित राजीव कांग्रेस भवन में दिनभर बैक-टू-बैक बैठकों का दौर चलाया। इन बैठकों में संगठन की मौजूदा स्थिति, आगामी कार्यक्रमों की तैयारी और “सुशासन तिहार” के दौरान सरकार को घेरने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई,बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपकक्ष चरण दास मंहत , पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
बताया जा रहा है कि ये बैठकें संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को धार देने के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही हैं, पहली बैठक सुबह 10 बजे आयोजित हुई, जिसमें प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने विधायकों के साथ चर्चा कर विधानसभा स्तर पर पार्टी की गतिविधियों, जनसंपर्क और विपक्ष की रणनीति पर विस्तार से बातचीत की।
दूसरे चरण की बैठक दोपहर 12 बजे शुरू हुई, जिसमें सभी जिलाध्यक्षों से उनके जिलों में संगठन की स्थिति, कार्यक्रमों की प्रगति और बूथ स्तर पर मजबूती को लेकर फीडबैक लिया गया। इसके बाद दोपहर 2 बजे ब्लॉक अध्यक्षों के साथ अंतिम बैठक हुई, जिसमें ब्लॉक स्तर के मुद्दों, संगठन विस्तार और स्थानीय राजनीतिक प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा की गई,इन बैठकों में कांग्रेस ने “सुशासन तिहार” के दौरान सरकार को घेरने की रणनीति भी तैयार की, जिससे आने वाले समय में प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।




