दुर्ग। आगामी जनगणना कार्य के तहत 01 मई से जिले में व्यापक अभियान की शुरुआत की जा रही है, इसको लेकर जिला प्रशासन दुर्ग द्वारा जनजागरूकता के उद्देश्य से एक विशेष जनगणना रथ तैयार किया गया है, जो जिले के विभिन्न जनगणना चार्ज क्षेत्रों में जाकर लोगों को जनगणना में भागीदारी के लिए प्रेरित करेगा।

आज कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी अभिजीत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर इस जनगणना रथ को रवाना किया, यह रथ जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में घूमकर जनगणना के महत्व और प्रक्रिया की जानकारी आमजन तक पहुंचाएगा।

इस अवसर पर नगर निगम दुर्ग के आयुक्त एवं चार्ज अधिकारी सुमित अग्रवाल, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी वीरेंद्र सिंह, अनुविभागीय जनगणना अधिकारी हरवंश सिंह मिरी, प्रभारी अधिकारी जनगणना उत्तम ध्रुव, तहसीलदार एवं चार्ज अधिकारी दुर्ग ग्रामीण प्रफुल्ल कुमार गुप्ता, स्टेट संयोजक जनगणना श्री सिंहा सहित प्रगणक, सुपरवाइजर एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे,जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाएं और सही व सटीक जानकारी उपलब्ध कराकर इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को सफल बनाएं।
रिपोर्टर राशीद जमाल सिद्दीकी




