Skip to content

भाजपा गंडई मंडल की बैठक में संगठन और सरकार की योजनाओं पर मंथन
ढाई साल की उपलब्धियों पर हुई चर्चा, कार्यकर्ताओं ने संगठन मजबूती का लिया संकल्प

गंडई पंडरिया। भारतीय जनता पार्टी मंडल गंडई की मासिक बैठक बुधवार 6 मई को आयोजित की गई,बैठक में प्रदेश सरकार के ढाई वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा संगठन की मजबूती को लेकर व्यापक चर्चा की गई, कार्यक्रम के संयोजक मंडल प्रभारी टीके चंदेल रहे,बैठक में मंडल अध्यक्ष राकेश ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि खम्हन ताम्रकार, जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेश मेहता, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, जनपद उपाध्यक्ष राजू जंघेल, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष उमा चौबे, वरिष्ठ नेता टेकन देवांगन, धरमु पटेल, सुखदेव पटेल, मंडल उपाध्यक्ष कमलेश जंघेल, मंडल मंत्री सुखी पटेल, मंडल महामंत्री रजेलाल पटेल एवं लीलाराम साहू सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।



इसके अलावा पार्षद सुमन पाटले, यतीश कुंजाम, युवा मोर्चा अध्यक्ष भानु प्रताप साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष राकेश टंडन, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष लेखराम साहू, किसान मोर्चा अध्यक्ष तहसील पटेल, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मंगल जैन, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष कार्तिक मरकाम तथा युवा मोर्चा महामंत्री एवं सोशल मीडिया प्रभारी जितेंद्र पटेल ने भी बैठक में सहभागिता निभाई।



बैठक में सरपंच, जनपद सदस्य, पार्षद, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सह-संयोजक एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, वक्ताओं ने सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया,बैठक का समापन पश्चिम बंगाल सहित तीन अन्य राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए किया गया।

रिपोर्टर राशीद जमाल सिद्दीकी

ख़बर शेयर करें: