Skip to content

रायपुर रेल मंडल में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य, कई ट्रेनें रहेंगी रद्द और प्रभावित

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल में अधोसंरचना विकास कार्यों के तहत रायपुर-उरकुरा-मांढर सेक्शन में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग का कार्य किया जा रहा है, इस कार्य के चलते 4 और 5 अप्रैल 2026 को कई यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा,रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यह कार्य भविष्य में अधिक सुरक्षित और सुगम रेल संचालन के लिए किया जा रहा है।

05 अप्रैल 2026 को रद्द रहने वाली गाड़ियां:

68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर

68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर

68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर

68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर

58205 रायपुर-इतवारी पैसेंजर

68701, 68702, 68703, 68704 (रायपुर-दुर्ग-रायपुर मेमू सेवाएं)



06 अप्रैल 2026 को रद्द:

58206 इतवारी-रायपुर पैसेंजर


बीच में समाप्त/प्रारंभ होने वाली गाड़ियां:

68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू (05 अप्रैल): बिलासपुर में ही समाप्त

68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू (05 अप्रैल): बिलासपुर से प्रारंभ

58217 टिटलागढ़-रायपुर पैसेंजर (04 अप्रैल): महासमुंद में समाप्त

58218 रायपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर (05 अप्रैल): महासमुंद से प्रारंभ रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है,और यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेकर ही सफर करने की सलाह दी है।

ख़बर शेयर करें: